19 Mar 2024, 11:47:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुर्गों की लड़ाई में मुर्गे ने अपने ही मालिक की कर दी हत्या, हत्यारा मुर्गा गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2021 2:24PM | Updated Date: Mar 1 2021 2:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जगतियाल। तेलंगाना के जगतियाल जिले में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने हत्या के मामले में एक मुर्गे को गिरफ्तार किया है। वहीं अब पुलिस मुर्गे को कोर्ट में पेश करेगी। इस घटना ने सभी को हैरानी में डाल दिया है। आइए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला। दरअसल 22 फरवरी को जगतियाल जिले के येल्लम्मा मंदिर में मुर्गों को लड़वाया जा रहा था। लड़ाई के दौरान एक मुर्गे ने 45 साल के टी। सतीश पर हमला कर दिया। इस हमले में सतीश की मौत हो गई। उनकी मौत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मुर्गें को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मुर्गे के पैरों में चाकू बांधा गया था और चाकू की वजह से मुर्गा बेकाबू हो गया और हमला कर दिया।
 
मुर्गे के पैरों में बंधे चाकू से थानुगुला सतीश की जांघ के ऊपरी हिस्से पर चोट लग गई। चाकू से कटने पर खून तेजी से बहने लगा। इसके बाद उन्हें फौरन ही नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में सतीश को मृत बताया गया। वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने मुर्गे को गिरफ्तार कर लिया है। तेलंगाना राज्य में मुर्गों को लड़वाने पर पाबंदी है और येल्लम्मा मंदिर में छुपके मुर्गों की लड़वाई करवाई जा रही थी। इस घटना के बाद पुलिस मुर्गे को गोल्लापल्ली पुलिस स्टेशन ले गई जहां उसे पुलिस की देखरेख में रखा गया है। मुर्गे को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोर्ट के ऑर्डर के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »