27 Apr 2024, 01:24:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नहाने में करोड़ों रुपए खर्च करती है ये महिला, जीती है ऐसी लाइफस्टाइल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 27 2020 12:04AM | Updated Date: Dec 27 2020 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपने वह पंक्ति तो सुनी ही होगी शौक बड़ी चीज हैं। और यह बात सच भी हैं क्योंकि दुनिया में हमने ऐसी कई लोगों के बारे मे सुना है जो अपने शौक के लिए कुछ भी कर जाते हैं। कोई ओर क्या इत्मीनान से खुद के बारे में भी सोचे तो देखेंगे कि अपने शौक के लिए हमने भी कभी ऐसा काम किया होगा जिसे याद कर आज भी हम मुस्कुरा देते हैं। लेकिन आज जिस महिला के शौक के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वैसा शायद ही आपने पहले सुना होगा। 

39 वर्षीय कमालिया नहाने में करोड़ों रुपए लगा देती हैं। आप हैरान हो रहे होंगे की वह ऐसी किस चीज से नहाती है जो इतना पैसा लग जाता है। उन्हें शैम्पेन से नहाने का शौक है। कमालिया के पति पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश करोड़पति हैं। जिनका नाम मोहम्मद जहूर है। कमालिया मॉडलिंग और सिंगिंग भी करती हैं।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, वो रोजाना 5 हजार रुपए की शैम्पेन की कई बॉटल्स नहाने के लिए खरीदती हैं। जिसके चलते वह नहाने में करोड़ों रुपए खर्च कर देती हैं। कमालिया और मोहम्मद जहूर की जुड़वा बेटियां हैं, जिनका नाम अराबेला और मीराबेला। कमालिया के घर पर 22 नौकर हैं, जो घर की देख-भाल करते हैं। इन नौकरों की साल की पगार 1.94 करोड़ रुपए है। इतना ही नहीं इस कपल के 10 घर, प्राइवेट जेट और 5 मिलियन यूरो का यार्ट भी है। कमालिया को हीरे से जड़ी हुई घडिय़ां पहनने का शौक है जिनकी कीमत 40 लाख रुपए से भी ज्यादा है। उनके एक चश्मे की कीमत 4 लाख रुपए है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »