19 Apr 2024, 20:10:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ठंडी रोटी देने पर दो लोगों ने ढाबा मालिक को गोली मारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 24 2020 2:44PM | Updated Date: Dec 24 2020 2:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एटा। उत्तर प्रदेश में एटा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में ठंडी रोटी देने को लेकर हुये विवाद में दो युवकों ने ढाबा मालिक को गोली मार दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने गुरूवार को बताया कि बस अड्डे के सामने ज्योति होटल के नाम से अवधेश यादव ढाबा चलाते हैं। बीती रात साढ़े ग्यारह बजे के आसपास दो लड़के आये और खाने का आर्डर दिया। खाने के दौरान ठंडी रोटी देने को लेकर अवधेश और युवकों के बीच विवाद हो गया। एक युवक ने लाइसेंसी पिस्टल से होटल स्वामी को गोली मार दी। उन्होने बताया कि गोली उसकी दाहिनी जांघ में लगा है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों आरोपियों को मौके पर ही लोगों की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »