25 Apr 2024, 19:18:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

2 घंटे में महिला ने दिया 3 बेटों को जन्‍म, सभी हैरान - सब हैं स्वस्थ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2020 12:29PM | Updated Date: Dec 14 2020 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

खरगोन। मध्य प्रदेश से एक हौरान कर देने वाला मामला सामने आया है। खगोरन में एक महिला ने तीन लड़कों को जन्म दिया है वो भी एक ही दिन में! यह बात इतनी फैल गई कि लोग महिला और उसके बच्चों को देखने अस्पताल तक चले आए। महिला ने झिरन्या के पास आदिवासी अंचल के साई खेड़ा गांव में बच्चों को जन्म दिया। जन्म के बाद जच्चा और बच्चा सभी स्वस्थ हैं। वहीं, तीनों बच्चे जन्म के बाद स्वस्थ हैं। महिला के तीन बच्चों के साथ जन्म देना कौतूहल का विषय बना हुआ है।
 
दरअसल, जिला मुख्यालय से करीब 65 किमी दूर झिरन्या से महज 5 किलोमीटर दूर साईंखेड़ा में आदिवासी परिवार में थावली पति पिंटू नार्वे ने तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया। महिला की पहली डिलीवरी थी। जननी एक्सप्रेस के पायलट धीरज वास्कले ने जच्चा-बच्चा को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉ दीपक शास्त्रे ने बताया बच्चों ऑक्सीजन की जरूरत थी और प्रसूता को ब्लड की कमी थी। 
 
थावली बाई के पति पिंटू नार्वे ने बताया कि 9 बजे एक बच्‍चा हुआ, बड़ा लड़का गांव में और तीसरा 11 बजे हुआ अस्पताल में। तीनों बच्चो को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झिरन्या में भर्ती कराया है। वहीं, इलाके में यह बात इतनी फैल गई कि इलाके के लोग महिला को देखने अस्पताल में पहुंच गए। फिलहाल अस्पताल में जच्चा और बच्चे की देखभाल की जा रही है। सामुदायिक केंद्र के डॉ. दीपक शास्त्री ने बताया कि बच्चों को ऑक्सीजन की जरूरत थी और महिला को ब्लड की। दोनों की देखभाल की जा रही है। फिलहाल महिला और उसके तीनों बेटे स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि एसे मामले बहुत कम देखने को मिलते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »