20 Apr 2024, 00:54:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

एक व्‍यक्ति ने अपने बच्चे के लिए बनाया नूडल्स से घर, अब लोगो से मिल रही ऐसी प्रतिक्रिया....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2020 12:27AM | Updated Date: Dec 2 2020 12:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

डिजिटल डेटा। आप सभी ने नूडल्स का स्वाद तो चखा ही होगा। आमतौर पर चीन जैसी जगह में तो नूडल्स बहुत पसंद किए जाते हैं। कभी-कभी नूडल्स के खराब हो जाने पर हम उसे फेंक देते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने नूडल्स को फेंकने की जगह उसका ऐसा इस्तेमाल किया कि सभी लोग उनकी बहुत तारीफ कर रहे हैं। शख्स ने बेकार हुए नूडल्स से अपने आने वाले बच्चे के लिए घर बना डाला। जी हां, ये सच है। झांग नाम के शख्स ने इस अनोखे घर को तैयार किया है। इस प्लेहाउस को बनाने के बाद झांग ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।
 
तस्वीरों के वायरल होते ही वो सुर्खियों में आ गए। झांग ने बताया कि उन्होंने एक्सपायर हो चुके 2000 नूडल्स के पैकेट की मदद से इस घर को बनाया है। आमतौर पर किसी घर को बनाने में ईंट का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन झांग ने नूडल्स को ही ईंट की तरह इस्तेमाल करते हुए इस घर को बना दिया। झांग ने बताया कि मेरा एक दोस्त नूडल्स का होलसेलर है। उसके पास एक्सपायर हो चुके नूडल्स का एक बैच पड़ा हुआ था। वह खराब हो चुके इन नूडल्स के पैकटों को फेंकना चाहता था, लेकिन मैंने उसे ऐसा करने से रोक दिया। मैंने इन्हीं नूडल्स के पैकटों की मदद से इस घर को बना दिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »