19 Mar 2024, 14:56:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इस शख्स ने लॉकडाउन में बनाई लकड़ी की साइकिल, डिजाइन ने सबको बनाया दीवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2020 12:25AM | Updated Date: Aug 11 2020 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारत के एक शख्स ने लॉकडाउन के दौरान अपने खाली वक्त का ऐसा इस्तेमाल किया है कि उसे पूरी दुनिया सराह रही है। अपने खाली वक्त में शख्स ने ऐसी साइकिल बनाकर तैयार की है जिसके पीछे पूरी दुनिया पागल हो गई है। इस खास साइकिल को बनाने में 4 महीने का वक्त लगा है। साइकिल की डिजाइन की खूब तारीफ हो रही है। ये लकड़ी की साइकिल धनीराम ने बनाई है। धनीराम ज़िरकपुर, पंजाब निवासी है।

धनीराम ने बताया, “लॉकडाउन में खाली था तो मेरे मन में एक डिज़ाइन आया जिसे मैंने पेपर पर उतारा और खुद ये साइकिल तैयार की। पहले प्लाई से बनाई उसमें थोड़ी कमियां रह गईं फिर चार महीनों के बाद एक अच्छी साइकिल तैयार हुई।” 40 साल के धनीराम के लिए कोरोना काल किसी वरदान से कम साबित नहीं हुआ है। ये साइकिल लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अभी तक 4 साइकिल बिक चुकी हैं और 8 के ऑर्डर हैं।

धनीराम ने कहा कि साइकिल बनाने के बाद वह राइडिंग करते हुए बाहर निकले तो लोगों ने उन्हें खूब सराहा। जो लोग पहले मुझे कहा करते थे कि लकड़ी काटकर समय बर्बाद करता रहता है वह भी अब तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए जैसे जैसे साइकिल लोगों के सामने आई वे सराहना करते गए। वह कहते हैं कि अब उनकी साइकिल के पीछे दुनिया पागल है। मुख्य ढांचा, हैंडल और बास्केट लकड़ी से बनाए धनीराम ने अपनी साइकिल में सामान्य साइकिल के पहियों और सीट का इस्तेमाल किया है। मुख्य ढांचा यानी फ्रेम पूरी तरह लकड़ी से बनाया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »