19 Mar 2024, 09:49:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जब तक 10वीं पास नहीं करेंगे तबतक शादी नहीं करेंगे, 48वीं बार में हुआ कमाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2020 12:26AM | Updated Date: Aug 3 2020 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजस्थान के अलवर के रहने वाले 85 साल के शिवचरण यादव 10वीं पास होने के जुनून के लिए जाने जाते हैं। इस साल उनका ये जुनून पूरा भी हो गया। इन्होंने शपथ लिया है कि ये जबतक 10वीं पास नहीं करेंगे तबतक शादी नहीं करेंगे। इस बार कोरोना की वजह से बगैर परीक्षा दिए वह पास हो गए हैं।

48 बार फेल होने वाले शिवचरण इस साल 10वीं पास हो गए। अलवर जिले के रहने वाले शिवचरण राजस्थान बोर्ड ऑफ़ सेकंडरी एजुकेशन के लिए एक मिसाल हैं। उन्होंने तय कर रखा था कि वह जबतक पास नहीं होंगे शादी नहीं करेंगे।

उनका कहना है कि उम्र मायने नहीं रखती है. वह पहली बार 1968 में 10वीं की परीक्षा में बैठे थे। वह फेल हो गए। इसके बाद से हर बार वह किसी में पास होते तो किसी में फेल हो जाते। गणित-विज्ञान में अच्छे नंबर मिलते तो हिंदी-अंग्रेजी में फेल हो जाते। यह लगातार हो रहा था।

साल 1995 में वह पास होने की कगार पर पहुंच गए थे। इस बार गणित में वह फेल हो गए। उस बार वह ट्यूशन भी पढ़े थे। वह अपने पैतृक आवास पर अकेले ही रहते हैं। उनका जीवन सरकार की तरफ से मिलने वाले वृद्धा पेंशन और मंदिर से मिलने वाले प्रसाद से ही उनका जीवन चलता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »