24 Apr 2024, 08:43:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्यार में पड़ी लड़की दे रही है अपने प्रेमी के घर के बाहर धरना, जानिये पूरा मामला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2020 12:15AM | Updated Date: Aug 1 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंसान को जब किसी से भी प्यार होता है तो फिर वो उसके लिए किस हद तक चला जाता है ये बात तो शायद वो खुद भी नही जानता है और कही न कही इंसान बस इसी प्यार के चक्कर में ही किसी भी हद तक चले जाने को तैयार भी हो जाता है और ये बात तो परम सत्य है। 

अब हाल ही का ही मामला ले लीजिये ये पूरा केस पंजाब के जालंधर का है जहाँ पर बचपन के प्यार ने जवानी में बड़ी बड़ी आफत खड़ी कर रखी है और लडका या लड़की कोई भी नही जानता है कि इसका अंजाम क्या लिखा है? दरअसल मामला शुरू होता है ठीक 5 साल पहले जब लड़की महज 14 साल की हुआ करती थी और उस वक्त लडका भी उसके साथ में स्कूल में ही पढता था। दोनों को आपस में प्यार हो गया और उस वक्त से ही एक दुसरे को डेट करने लगे ऐसा लड़की का दावा है।

अब लड़की का कहना है कि अब वो उससे शादी करने के लिए कहती है तो वो लगातार टाल देता है और फिर तो उसने संपर्क में रहना भी बंद कर दिया। अब लड़की ने लडके के खिलाफ थाने में केस दर्ज करवाया है और वो लडके के घर वालो के खिलाफ उनके ही घर के सामने धरने पर बैठ गयी है और बस पानी की बोतल लेकर के बैठी हुई है। लड़की को पहले लडके के घर वालो ने जबरन भगा दिया था लेकिन अब फिर से वो वही पर आकर के बैठ गयी है। लड़की का कहना है कि वो इस बार नही उठेगी। एक बार इस बात का फैसला आये फिर ही वो धरने पर से उठेगी। आस पास के इलाको से लेकर सोशल मीडिया तक पर भी इसकी चर्चा काफी ज्यादा जोरो पर है और लोग अपनी अपनी राय रख रहे है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »