16 Apr 2024, 11:35:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोरोना को हराकर लौटी महिला का बहन ने किया जोरदार स्वागत, सड़क पर किया...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2020 12:21AM | Updated Date: Jul 22 2020 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देशभर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के कारण लगातार संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। देश में कोरोना से संक्रमित हुए लोगों का आंकड़ा 11 लाख के पार हो गया है। अबतक इससे 7 लाख संक्रमितों का इलाज सफल हुआ है। हाल ही में एक महिला कोरोना को हराकर अपने घर वापस लौटी है। जिसके स्वागत में उसकी छोटी बहन ने घर के बाहर जोरदार अंदाज में उसका स्वागत किया है। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

गाना लगाकर किया जोरदार डांस : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को आईपीएस दीपांशू काबरा ने भी ट्वीट कर शेयर किया है। इस वीडियो में पहले एक महिला को आते देखा जा सकता है। यह महिला कोरोना के सफल इलाज के बाद अपने घर वापस लौटी थी। जिसके स्वागत के लिए उसकी बहन ने DJ पर गाना लगाकर उसका जोरदार स्वागत किया। 

वायरल हुआ वीडियो : वीडियो में दोनों बहने के साथ उनकी मां को भी डांस करते देखा जा सकता है। कोरोना वायरस के सफल इलाज के बाद लौटी महिला के परिजन इससे काफी खुश भी दिख रहे हैं। वीडियो शेयर करने के साथ ही आईपीएस दीपांशू काबरा ने लिखा ‘दोनों बहनों का डांस देखकर काफी अच्छा लगा। कोरोना को हराकर घर लौटी बड़ी बहन का जोरदार स्वागत।’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »