20 Apr 2024, 10:45:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत पर प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में थी बीवी, तभी पहुँच गया शौहर और…

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2020 9:35AM | Updated Date: Jul 1 2020 9:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेरठ से हाल ही में अपराध का मामला सामने आया है जो चौकाने वाला है। जी दरअसल मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में बीते रविवार की सुबह छत पर सोई पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख महिला के पति ने अपने साले के साथ मिलकर अपनी बीवी को मौत दे दी। इस मामले में अब पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर जेल भेजने की प्रक्रिया आरम्भ कर दी है।

इस मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि, ‘कश्यप कॉलोनी निवासी मुस्तकीम मजदूरी करता है।’ आगे उन्होंने कहा, मुस्तकीम की शादी कुछ साल पहले शबाना खातून से हुई थी और बीते रविवार की सुबह मुस्तकीम ने शबाना को घर की छत पर पड़ोसी फरियाद के साथ आपत्तिजनक हालत में दबोच लिया। इसी बीच मुस्तकीम को देख शबाना का प्रेमी फरियाद मौके से भाग गया।

तभी गुस्से में लाल हुए मुस्तकीम ने फोन किया और अपने साले मुजाहिद को घर पर बुलाया। यह सब होने के बाद दोनों आरोपितों ने शबाना की जमकर पिटाई करते हुए उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। खबरों के मुताबिक इस घटना के बाद दोनों आरोपितों ने खुद ही थाने जाकर सरेंडर कर दिया और पुलिस को हत्या की जानकारी दी। अब इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजे जाने के बारे में कहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »