29 Mar 2024, 01:29:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जिंदा मछली को मुंह में डालकर बना रहा था TIKTOK वीडियो, फिर हुआ कुछ ऐसा और हो गई मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2020 12:14AM | Updated Date: Jun 21 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। TIKTOK वीडियो बनाने के चसके ने एक युवक की जान ले ली है। बेंगलुरु में एक 22 साल के युवक की टिकटॉक वीडियो बनाने के क्रम में जीवित मछली निगलने के दौरान जान चली गई। तमिलनाडु के होसुर में एक युवक झील में मछली पकड़ने के लिए गया हुआ था। उसे वहां ही जीवित मछली को निगलते हुए टिकटॉक वीडियो बनाने का आइडिया आया।

 
वो वीडियो बनाते हुए जीवित मछली को निगलने लगा और उसी दौरान मछली युवक के गले में फंस गई। इस दौरान जब युवक को सांस लेने में दिक्कत होने लगी तो उसके दोस्तों ने उसे पीठ के बल लिटाकर दबाया भी लेकिन उसे इससे कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद दोस्त उसे वहां के एक सरकारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वीडियो बनाने से पहले युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर शराब भी पी था। पुलिस ने इस मामले में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर उसके दोस्तों को हिरासत में ले लिया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »