24 Apr 2024, 06:37:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ओपन जिम जिसमें भूत करते हैं कसरत, जानें इस वायरल वीडियो का सच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2020 12:54PM | Updated Date: Jun 14 2020 12:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि पार्क में एक कसरत करने वाली मशीन अपने आप ही चल रही है। इसमें कुछ पुलिसवाले भी नजर आ रहे हैं, जो इस वीडियो को बना रहे हैं। यह वीडियो पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया था। व्हाट्सऐप और ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया था कि क्या यह भूतिया झूला है, जो बिना किसी के बैठे हुए ही चल रहा है।

इस कसरत वाले झूले का सच क्या है? यह वीडियो झांसी का है। उत्तर प्रदेश के झांसी में एक पार्क में यह कसरत का झूला है, जो ज्यादा ग्रीस डाल देने पर कुछ देर तक अपने आप ही चलता है। झांसी पुलिस ने इस वीडियो का सच सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया है। झांसी पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए ट्वीट में लिखा गया है, ‘इस झूले में अधिक ग्रीस लगे होने से एक बार हिला देने पर कुछ सेकंड तक हिलता रहता है। किसी शरारती तत्व ने झूला हिलाकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया है। पुलिस ने जांच की और झूले को हिलाकर उसका वीडियो बनाया है। पुलिस शरारती तत्व को तलाश रही है। एडिशनल एसपी राहुल श्रीवास्तव ने भी इस वीडियो को ट्वीट करते हुए इसका सच बताया है। झांसी पुलिस ने साफ कर दिया है कि यह कोई भूतिया झूला नहीं है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »