19 Mar 2024, 15:32:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

103 साल की दादी ने कोरोना वायरस को दी मात, बीयर पीकर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2020 12:15AM | Updated Date: May 30 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। मैसाचुसेट्स की रहने वाली 103 साल की दादी ने कोविड-19 को मात दे दी और वो अस्पताल में इलाज कराकर ठीक हो चुकी हैं। अमेरिका की रहने वाली 103 साल की जेनी स्टिजना ने कोरोना वायरस को हराने के बाद अस्पताल में ही ठंडी बीयर पीकर खुद के ठीक होने का जश्न मनाया। उनकी जिंदादिली की खबर सुनने के बाद हर कोई तारीफ कर रहा है। 
 
करीब तीन हफ्ते पहले जेनी स्टिजना का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था। उस वक्त वो अपने नर्सिंग होम में थीं। उनके पति एडम गुन ने बताया कि सभी उनकी आखिरी विदाई के बारे में सोच रहे थे, लेकिन बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »