18 Apr 2024, 09:58:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सगाई बचाने के लिए लड़के ने 108 बार लिखकर दिया ‘मैं जोरु का गुलाम बनकर रहूंगा’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2020 11:33AM | Updated Date: May 26 2020 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित एक फैमिली कोर्ट में सगाई के बाद मंगेतर के मजाक से नाराज लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। मामले में दिलचस्प मोड़ जब आया जब लड़के के 108 बार ”मैं जोरू का गुलाम बनकर रहूंगा” लिख कर दिया। इसके बाद लड़की शादी के लिये राजी हुई।

मंगेतर ने अपने होने वाले पति को मजाक में एक वीडियो भेजा- फैमिली कोर्ट की काउंसलर सरिता राजानी ने सोमवार को बताया कि मुंबई में नौकरी करने वाले भोपाल के एक लड़के और लड़की यहां सगाई हुई। सगाई के बाद मंगेतर ने अपने होने वाले पति को मजाक में एक वीडियो भेजा। वीडियो में लॉकडाउन में पति बर्तन साफ कर रहा है और पत्नी की इशारों पर नाच रहा है। वीडियो के साथ ही मंगेतर ने लिखा कि शादी के बाद तुम पर भी यही लागू होगा। राजानी ने बताया कि वीडियो देख लड़के ने जवाब दिया, ‘‘ मैं इस श्रेणी में नहीं हूं। ऐसे लोगों की अलग श्रेणी होती है।’’

काउंसलिंग के बाद शादी को तैयार हुई लड़की- उन्होंने बताया कि यह जवाब लड़की को नागवार गुजरा और पहले दोनों के बीच अनबन हुई और फिर लड़की ने दो मई 2020 को सगाई तोड़ दी। जबकि दोनों की शादी 20 मई को होनी थी। उन्होंने बताया कि परिवार के लोग इस पर हैरान हुए और लड़की को मनाने की कोशिशें शुरू हुईं लेकिन वह जिद पर अड़ी रही। इसके बाद लड़के के परिजन फैमिली कोर्ट पहुंचे। वहां चार दिन तक लड़के और लड़की दोनों की काउंसलिंग की गई और लड़की उसी लड़के से शादी करने के लिए मान गई।

निजी कंपनी में एक्जीक्यूटिव के पद पर काम करते हैं दोनों- राजानी ने बताया, ‘‘हमें दोनों को समझाने में चार दिन लगे। लड़के ने कहा कि छोटी सी बात पर उसकी मंगेतर इतना बुरा मान जाएगी, उसे नहीं पता था। लड़के  ने ना सिर्फ सबसे सामने लड़की से माफी मांगी बल्कि 108 बार लिखकर दिया कि मैं जोरु का गुलाम बनकर रहूंगा। लड़के ने मंगेतर को यह भी लिखकर दिया कि मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।’’ उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों की बीच बात बन गई और अब दोनों की 10 जून को शादी तय हो गई है। राजानी ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों मुंबई में एक निजी कंपनी में एक्जीक्यूटिव के पद पर काम करते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »