23 Apr 2024, 23:26:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सांप खरीदकर पत्नी को कटवाया, पति की थी ये खतरनाक चाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2020 12:01AM | Updated Date: May 25 2020 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तिरुवनंतपुरम। बैंक अफसर पति ने दहेज के खातिर पत्नी को ठिकाने लगाने की खौफनाक साजिश रची। पति दस हजार रुपये का जहरीला कोबरा सांप खरीदकर लाया था। पहले तो उसने मामले से खुद को अंजान दिखाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने आखिरकार कातिल पति को अपनी गिरफ्त में ले ही लिया। यह सनसनीखेज मामला केरल के कोल्लम जिले के अंचल गांव का है। 
 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोल्लम जिले के अंचल निवासी सूरज एक प्राइवेट बैंक में कर्मचारी है। दो साल पहले उसकी शादी मृतक उत्तरा से हुई थी। करीब डेढ़ साल तक उनकी शादीशुदा जिंदगी ठीक-ठाक रही। बीते कुछ महीनों से आरोपी सूरज दहेज की मांग करते हुए पत्नी को टॉर्चर कर रहा था। उत्तरा के मायके से आर्थिक मदद मिलने की गुंजाइश नहीं दिखी तो सूरज ने उसकी हत्या करने की प्लानिंग कर ली। इसी के तहत वह सुरेश नाम के सपेरे से मिला और 10 हजार रुपए में दो जहरीले सांप खरीदे।
 
बीते 5 मई को पहली बार उसने पत्नी की हत्या की कोशिश की। इसके लिए उसने घर में सो रही पत्नी पर सांप को छोड़ दिया तो सांप ने उसे काट लिया। उत्तरा को इस बात का पता चलते ही वह दर्द के कारण जोर-जोर से चीखती-चिल्लाते हुए बाहर दौड़ी और पड़ोसियों की मदद से अस्पताल पहुंच कर अपना इलाज करवाया। इलाज के बाद उसकी जान बच गई थी।
 
घटना के दूसरे दिन यानी 7 मई को सूरज ने पत्नी पर एक और सांप को छोड़ा तो उसने भी उसे काट लिया, लेकिन इस बार वह बच नहीं पाई और उसकी मौत हो गई। इसके तुरंत बाद सूरज उत्तरा को बचाने का नाटक करते हुए पहले उस सांप को मार डाला। इस बीच, उत्तरा के माता-पिता को दामाद सूरज के बर्ताव पर शक हुआ तो उन्होंने तुरंत पुलिस में इसकी खबर दी। पुलिस ने जब उसे हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई उगल दी।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »