29 Mar 2024, 01:43:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इन दो लड़कियों ने सिगरेट पीने के लिए तोड़ा लॉकडाउन, वायरल हुआ वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2020 12:28PM | Updated Date: May 23 2020 12:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉक डाउन के बीच तम्बाकू से संबंधित सभी उत्पादों पर रोक लगी हुई है वही दूसरी तरफ दो लड़कियों के वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। इन दो लड़कियों ने सिगरेट पीने के लिए लॉकडाउन का उल्लंघन किया। वीडियो में स्कूटी पर जा रही लड़की लगातार विनती करती दिख रही है कि वीडियो ना बनाया जाए और उसे जाने दें। स्कूटी रोक रहे लोग लड़कियों को मास्क लगाने के लिए कहते हैं लेकिन लड़कियां कहती हैं वो आगे जाकर लगा लेंगी। लेकिन फिर उन्हें मास्क लगाना पड़ता है। लेकिन इस दौरान वीडियो में स्कूटी पर पीछे बैठी लड़की लगातार सिगरेट का कश भर रही थी।

वो एक शब्द नहीं कहती.. लगातार सिगरेट पीती रहती है और आखिर में सिगरेट को सड़क पर फेंककर मुंह पर मास्क लगा लेती है.. लेकिन उन्हें चेतावनी मिलती है कि आज शाम को पुलिस उनके घर आएगी। ये तस्वीरें मध्य प्रदेश के जबलपुर की बताई जा रही थीं.. एबीपी न्यूज ने वायरल तस्वीरों का सच जानने के लिए जबलपुर में पड़ताल शुरू की तो पता चला ये जबलपुर के ग्वारीघाट इलाके का मामला है। जहां स्कूटी पर सवार ये लड़कियां बिना मास्क के सिगरेट पीने के लिए घर से निकली थीं.. यानि लॉकडाउन तोड़ा था।

पुलिस के दो वालेंटियर्स ने लड़कियों का वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया।यहीं पर उनसे गलती हो गई।वीडियो वायरल होने के बाद लड़कियों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने वालेंटियर्स के खिलाफ छेड़छाड़ और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जबलपुर के एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने कहा, उन्होंने मास्क नहीं पहना था। तो हमारे कोरोना वॉरियर्स ने उनकी वीडियो बना ली थी।उन्होंने उसे वायरल कर दिया था। इसके बाद लड़कियां ने उनकी पुलिस थाने में शिकायत कर दी। इस पर आईटी एक्ट का मुकदमा दायर किया गया है।अभी लड़कियों के खिलाफ कोई मुकदमा नहीं है। पड़ताल में लॉकडाउन तोड़कर लड़कियों के सिगरेट पीने का दावा करने वाला वीडियो सच साबित हुआ है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »