25 Apr 2024, 13:58:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लॉकडाउन में मिस्ड कॉल से प्यार हुआ, फिर लड़के ने किया ये काम...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2020 11:59AM | Updated Date: May 17 2020 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। 12 मई की रात मिर्ज़ा मुराद थाने में एक महिला ने बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छानबीन शुरू की लड़की का मोबाइल ट्रेस किया लड़की की लोकेशन बनारस के ही लंका इलाके में मिली पुलिस की टीम वहां पहुंची, तो देखा कि लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ थी और अपनी मर्ज़ी से वहां आई थी। ‘लड़के से पूछताछ में मालूम पड़ा कि वो है तो बनारस का ही, लेकिन अहमदाबाद में रहकर काम कर रहा था चार-पांच महीने पहले एक मिस्ड कॉल के ज़रिए लड़की से उसकी दोस्ती हुई थी दोनों ने मिलने का प्लान किया, लेकिन लॉकडाउन हो गया लड़का बनारस आना चाहता था, लड़की से मिलने के लिए उसे गाड़ी-वाड़ी कुछ मिल नहीं रही थी, इसलिए पैदल ही आ पहुंचा लड़की भी उससे मिलने चली गई’ सुनील दत्त ने बताया कि पुलिस ने लड़का-लड़की से पूछताछ करने के बाद उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, क्योंकि दोनों बालिग थे लड़के को छोड़ दिया और लड़की को उसके परिवार के पास भेज दिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »