29 Mar 2024, 04:33:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बहन ने कराई अपने भाई की डिलीवरी, क्‍योंकि भाई को जन्म...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2020 3:09PM | Updated Date: May 16 2020 3:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रोजाना कई अजीबोगरीब घटनाएं सुनने को मिलती है। एक 12 साल की लड़की के अपने भाई को जन्म लेने में मदद करने की फोटो सोशल साइट पर वायरल हो गई है। इस लड़की का नाम जेसी ढेल्लापेना है और उसने मिसिसिप्पी के हॉस्पिटल में डॉक्टर के साथ अपनी मां की मदद की।
 
बहन ने कराई अपने भाई की डिलीवरी- निक्की स्मिथ ने इससे जुड़ी फोटोज फेसबुक पर शेयर की फोटोज को पिछले 5 दिन में करीब 3 लाख बार शेयर किया जा चुका है। बच्ची बाकायदा खास ड्रेस पहनी है और हाथों में ग्लोव्स भी। इसके बाद वह डॉक्टर के साथ मिलकर मां को डिलिवरी में मदद करती है।
 
लड़की बन गयी सुपरस्टार- इस दौरान लड़की के चेहरे पर रोने जैसे भाव भी आते हैं और आखिर में वह बच्चे को अपने गोद में ले लेती है। कई लोगों ने लड़की को सुपरस्टार करार दिया है और उससे जुड़ी खबरें इंटरनेशनल साइट पर सुर्खियां बटोर रही हैं। कई लोगों ने सोशल साइट पर लड़की को बेहद बहादुर बताया है। कुछ लोगों का मानना है कि ऐसा करने की वजह से लड़की का अपने भाई के साथ एक खास बंधन हो गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »