20 Apr 2024, 17:09:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नशे में धुत शराबी ने गर्दन में सांप डालकर चलाई बाइक, फिर गुस्से में चबा-चबाकर....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2020 1:08PM | Updated Date: May 14 2020 1:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन है। इसी बीच हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। एक मजदूर शराब की दुकान से एक बोतल लेकर घर वापस जा रहा था कि तभी एक सांप उसकी बाइक के पहियों पर लिपटा दिखा। व्यक्ति ने सांप को निकालकर चबा डाला। बताया जा रहा है कि यह हैरतअंगेज दृश्य कर्नाटक के कोलार जिले का है। 

कोलार के मुस्तुर इलाके में मंगलवार को एक मजदूर ने शराब की दुकान पर बैठकर खूब शराब पी और फिर एक शराब की बोतल लेकर वापस लौट रहा था, तभी उसने देखा कि बाइक के पहिए में सांप लिपटा हुआ है। मजदूर ने सांप को पहिए से निकाला और गले में डाल लिया। उसके बाद वह बाइक चलाने लगा। इस दौरान सांप ने मजदूर के गले में काट लिया। 

जिसके बाद मजदूर ने बीच सड़क पर बाइक रोकी और सांप को चबाना शुरू कर दिया। उसने सांप को चबा-चबाकर मार डाला। हैरानी की बात तो यह है कि सांप के काटने पर उसे कुछ नहीं हुआ और वह किसी डॉक्टर के पास भी नहीं गया। मौके पर खड़े लोग इस बात से इतना डर गए कि वह मजदूर के नजदीक भी नहीं जा रहे थे। कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का मोबाइल से वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जहां से यह वीडियो वायरल हो गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »