29 Mar 2024, 03:13:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बिका रहा चांद का टुकड़ा, यहां होगी नीलामी, कीमत होगी सिर्फ...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2020 1:09PM | Updated Date: May 11 2020 1:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। लंदन में चांद के टुकड़े की नीलामी होने वाली है। सुनने के बाद आप एक बार चौक सकते हैं लेकिन ये सच है। चांद के इस सुंदर से टुकड़े को आप भी खरीद कर हासिल कर सकते हैं। बस इसके लिए आपके पास अच्छी कीमत होनी चाहिए। लंदन में जल्द ही इस चांद के टुकड़े की नीलामी की जाएगी। तो चलिए आपको बताते हैं इस चांद के टुकड़े के बारे में- इस चांद के टुकड़े को लेकर वैज्ञानिकों का मानना है कि एस्टेरॉयड या धूमकेतु ने चांद पर टक्कर मारी होगी, जिस वजह से चांद का यह टुकड़ा अंतरिक्ष मे तेजी से निकल गया होगा। जो कि धरती पर अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान में आकर गिरा।
 
नीलामी की शुरूआती कीमत 19 करोड़ रूपये
 
चांद के इस टुकड़े का वजह लगभग 13.5 किलोग्राम बताया जा रहा है। जिसकी नीलामी ब्रिटेन का नीलामीघर क्रिस्टी द्वारा किया जा रहा है। नीलामी की शुरूआती कीमत 2.5 मिलियन डॉलर रूपये निश्चित की गई है जो भारतीय मुद्रा के हिसाब से 19 करोड़ रूपये है।
 
धरती पर गिरने वाला 5वां सबसे बड़ा टुकड़ा
चांद के इस टुकड़े का नाम NWA 12691 है। बता दें कि यह पृथ्वी पर पाया जाने वाला चांद का 5वां सबसे बड़ा टुकड़ा है। धरती पर इस टुकड़े समेत 650 किलोग्राम के चांद के टुकड़े मौजूद हैं।
 
फुटबॉल के बराबर है इसका आकार
चांद के इस टुकड़े का आकार फुटबॉल के बराबर है। इसके बारे में ब्रिटेन के नीलामीघर क्रिस्टी के विज्ञान और प्राकृतिक इतिहास के प्रमुख जेम्स हिसलोप ने बताया कि इस नीलामी के जरिए आपके हाथों में एक ऐसा टुकड़ा रखने का मौका है, जिसे आप कभी भी नहीं भूल पाएंगे।
 
चंद्रमा का एक वास्तविक टुकड़ा
उन्होंने कहा कि यह चंद्रमा का एक वास्तविक टुकड़ा (Real piece) है। जो कि इंसान के सिर से कुछ बड़ा है। यह टुकड़ा उन लोगों के लिए एक अद्भुत संग्रहणीय वस्तु है, जो अंतरिक्ष इतिहास या मून एक्सप्लोरेशन में रुचि रखते हैं।
 
 
इसके साथ और भी टुकड़ गिरे थे
इसके साथ और भी टुकड़ गिरे थे, जो सहारा रेगिस्तान, अल्जीरिया में गिरे थे। अब तक 30 से ज्यादा टुकड़ों की खोज की जा चुकी है। जिनमें से ज्यादातर टुकड़े क्लासीफाइड (Classified) हैं। मतलब इनके बारे में किसी के पास अधिक जानकारी नहीं है।
 
 
नासा द्वारा लाए गए टुकड़े से अलग और वजनी
जांच में पाया गया है कि यह चांद का असली टुकड़ा है। यह टुकड़ा अमेरिका स्पेस एजेंसी नासा के अपोलो मिशन द्वारा चंद्रमा से लाए गए टुकड़ों से काफी अलग और वजनदार है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »