20 Apr 2024, 18:30:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मातृ दिवस पर मां की रक्षा करना बेटे को पड़ा भारी, शैतान पिता ने काट दिया....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2020 12:31AM | Updated Date: May 11 2020 12:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रामगढ़। मातृ दिवस के दिन झारखंड के रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के चोकाद गांव में पिता से मां की रक्षा करना बेटे को भारी पड़ गया और पिता ने उसके हाथ काट डाले। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि चोकाद गांव निवासी रामजतन साव शराब के लिए अपनी पत्नी से पैसा मांग रहा था।  पत्नी द्वारा शराब का पैसा नहीं देने पर रामजतन क्रोधित हो गया और पत्नी की बुरी तरह पिटाई करने लगा। घर में मौजूद रामजतन के बेटे मनु साव ने मां पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ वह अपने पिता के सामने खड़ा हो गया।
 
सूत्रों ने बताया कि पुत्र के बीच में आने क्रोधित पिता ने घर में मौजूद सब्जी काटने वाले धारदार हथियार से मनु के हाथ पर वार किया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।  मां ने शोर मचाकर ग्रामीणों को जुटाया। ग्रामीणों ने तत्काल मनु को गोला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद शराबी बाप फरार है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »