29 Mar 2024, 17:22:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

‘मदर्स डे’ के दिन माँ ने दिखाया अपना जल्लादी रूप, बेटे के साथ किया....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2020 12:20AM | Updated Date: May 11 2020 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। झारखंड में रांची जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित न्यू कॉलोनी में ‘मदर्स डे’ के दिन एक मां ने अपने चार साल के बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि न्यू कॉलोनी में रहने वाले लुकास गुड़यिा और उसकी पत्नी सुषमा गुड़यिा में शनिवार की देर रात किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों सोने चले गए। इसी क्रम में सुषमा गुड़यिा ने धारदार हथियार से तड़के अपने चार साल के बेटे अमित की हत्या कर दी।
 
इस दौरान बीच-बचाव में आए लुकास पर भी उसने धारदार हथियार से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि पति लुकास तड़के घर से चिल्लाते हुए वह बाहर निकला तब मौके पर आसपास के लोग जमा हुए और पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से हॉस्पिटल भेजा। लेकिन वहां पहुंचने के क्रम में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम गहराई से हर एक पहलू की जांच कर रही है। घटना में प्रयुक्त हथियार को जब्त कर लिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »