23 Apr 2024, 17:27:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लॉकडाउन तोड़कर प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, प्रेमी से बोली पूरी प्रॉपर्टी ले लो और...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2020 12:08PM | Updated Date: May 10 2020 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। देश में लॉकडाउन है, लोग घरों में पैक हैं। मगर भावनाओं को कहां लॉकडाउन से कोई फर्क पड़ता है। कहते हैं… प्यार और जंग में सब जायज़ है, इसी का एक मध्यप्रदेश में भोपाल में देखने मिला है। जहां परवान चढ़े प्यार ने कोरोना से जंग में लॉकडाउन तोड़कर एक प्रेमिका को प्रेमी के घर तक पहुंचा दिया। प्रेमी के घर पहुंचते ही प्रेमी की पत्नी से ऐसी मांग कर बैठी, कि जिसे सुनकर पत्नी स्तब्ध रह गयी। मामला मध्यप्रदेश के भोपाल का है, जहां जहां प्रेमिका लॉकडाउन तोड़ अपने प्रेमी के घर पहुंची और उसकी पत्नी से बोली-अपना पति मुझे देदो, चाहे मेरी पूरी जायजाद ही ले लो। प्रेमिका अपने प्रेमी के लिए बकायदा अपनी पूरी जमीन जायदाद देने के लिए तैयार हो गई।

प्रेमिका की मांग सुनते ही, पत्नी आग-बबूला हो गयी और उसने अपने बहू-बेटों को घर बुला लिया। परिवार की सूचना पर पुलिस और पारिवारिक अदालत के परामर्शदाता भी घर पहुँच गए। कड़ी मशक्कत और समझाने के बाद महिला किसी तरह अपने प्रेमी के घर से लौट गयी। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के चूनाभट्टी इलाके में सरकारी नौकरी करने वाली 57 वर्षीय महिला को अपने 45 वर्षीय सहकर्मी से प्यार हो गया। महिला के पति की 10 साल पहले मौत हो गई थी। कोरोना संकट की वजह से लॉकडाउन लागू है, दोनों मिल नहीं पा रहे थे, जिससे परेशान होकर महिला ने प्रेमी के घर जाने की ठान ली।

हाथ थामे देख पत्नी आग बबूला हो गई- प्रेमी के घर पहुंच प्रेमिका उसके हाथ में हाथ डाले बैठी थी। किचन में खाना बना रही पत्नी जब यह देखी तो वह आगबबूला हो गई। पत्नी के भड़कने के बाद महिला कहने लगी कि हम सिर्फ आपके पति के साथ रहना चाहते हैं, आप पूरी संपत्ति ले लो हमारी। वहीं, पति प्रेम की बात से इनकार कर रहा है। जबकि पत्नी का कहना है कि शादी के 14 साल बाद पति ने धोखा दिया है। प्रेमिका जैसे ही अपने प्रेमी के घर पहुंची तो प्रेमी की पत्नी उसे देखकर भड़क गई। 

पत्नी ने उसे घर से जाने को कहा, जिसपर महिला ने इनकार कर दिया। इसके बाद प्रेमिका ने फिल्म जुदाई की तर्ज पर प्रेमी की पत्नी को पति देने के लिए अपनी पूरी प्रॉपर्टी देने का प्रस्ताव दे डाला। गुस्साई पत्नी ने महिला के बहू-बेटों को बुला लिया। साथ ही पुलिस को भी फोन कर दिया। वहीं पुरुष के एक मित्र ने पारिवारिक अदालत की परामर्शदाता सरिता राजानी को फोन लगाकर मदद मांगी। बाद में पुलिस और परामर्शदाता के समझाने के बाद महिला अपने प्रेमी के घर से जाने को राजी हुई। इस मामले पर प्रेमी का कहना था कि वह केवल उसकी दोस्त है। अकेलेपन से घबराकर सहारा मांग रही है। वहीं, उसकी पत्नी का कहना है कि शादी के 14 साल बाद पति ने उसे धोखा दिया है। वह उसे कभी माफ नहीं कर सकती। दोनों पक्षों को लगातार समझाया जा रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »