24 Apr 2024, 15:44:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पहली ही रात में दुल्हन ने दूल्हे को पहुंचाया अस्पताल, दूल्हा बोला- मेरी बीबी में...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2020 11:41AM | Updated Date: May 9 2020 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिकोहाबाद थाना के अंतर्गत आने वाले आरोंज के रहने वाले धर्मेंद्र की शादी बड़े ही धूमधाम से हुई। लेकिन पहली ही रात को दुल्हन ने दूल्हे सहित सबको हॉस्पिटल पहुंचा दिया। असल में धर्मेंद्र के घर वालो को अच्छा रिश्ता मिल गया जिसकी वजह से उसकी ज्यादा जाँच पड़ताल नहीं की और जल्दी से शादी कर दी। शादी के बाद जब दुल्हन घर आयी तब लोगो ने उसका स्वागत किया। लेकिन उनको क्या पता था की ये हमको लूट कर भागने वाली है।

शादी में मिली जितनी भी मिठाइयां मिली थी सब में नशीली दवा को अच्छी तरह मिलाया गया था। दुल्हन ने सबको अपने हाथो से मिठाई खिलाई और सबके बेहोश होने का इंतज़ार किया। सबको बेहोश करने के बाद दुल्हन घर से सारे जेवरात लेकर फुर्र हो गयी। अगले दिन सुबह जब किसी की आवाज नहीं सुनाई दी तो पड़ोसियों ने जाकर दरवाजा खटखटाया तो पता चला कि घर के सभी लोग बेहोश है। जल्दी से सबको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मामला की सुचना पुलिस को दे दी गयी है अब पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »