29 Mar 2024, 18:21:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

युवक बाजार सब्जी और राशन लेने के लिए गया, लेकिन घर ले आया दुल्हन, फिर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2020 11:12AM | Updated Date: May 4 2020 11:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाजियाबाद। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हो रहा है। वहीं देश भर में लॉकडाउन के दौरान एक शख्स सब्जी और राशन लेने के लिए बाजार में निकला। लेकिन वह घर वापस लौटा तो शादी रचाकर दुल्हन को साथ लेकर आ गया। शादी का यह अजीब मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले का है। इसको सुनकर अचंभित हो रहे हैं।

गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद इलाके में लॉकडाउन में अचानक दुल्हन के घर आने पर युवक की मां के तो होश ही उड़ गए। मामला यह था कि बेटा अपनी गर्लफ्रेंड को पत्नी बनाकर ले आया था। नाराज लड़के की मां ने दुल्हन को अपने घर में घुसने से मना कर दिया। इसके बाद पूरा मामला थाना पहुंच गया। दुल्हन के लिबास में लड़की और उसके साथ लड़का दोनों थाने में पहुंच गए। वहां पर लड़के की मां भी आई और खुले शब्दों में कह दिया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले बेटे को वह कतई घर में नहीं रहने देगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »