26 Apr 2024, 04:19:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शादी करके बुलेट पर जा रहे थे दूल्‍हा-दूल्‍हन, पुलिस ने रोका और फिर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2020 12:18AM | Updated Date: May 2 2020 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। देश में लॉकडाउन के चलते कई लोगों की शादियां रद्द हो गई है। लेकिन कई लोगों ने लॉकडाउन में भी अपने जीवनसाथी को पा लिया है। बिना धूम-धाम और बैंड-बाजे के शादियां हो रही हैं। ऐसी ही एक शादी पंजाब में हुई है जहां नवविवाहित जोड़े शादी के बंधन में बंधने के बाद रॉयल एनफील्ड बाइक पर सवार होकर मंदिर से घर की तरफ जाते दिखे।
 
खबर के अनुसार पंजाब पुलिस ने जब इनको आते हुए देखा तो बाइक को रोक कर पूछ-ताछ करने लगी। पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान उनका बहार घूमने का कारण पूछा। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
 
उन्होंने पुलिस को बताया कि वे मंदिर से शादी करने के बाद अपने घर लौट रहे हैं। यह जान कर पुलिस ने उन्हें फूल देकर मिठाई भी खिलाई और उन्हें शादी की बधाइयां भी दी। जोड़े ने बताया कि उन्होंने नगर प्रशाषन से एक साधारण शादी करने की सभी आवश्यक अनुमतियां ले ली थी। उनकी शादी में सिर्फ पांच लोग शामिल हुए थे।
 
उत्तर भारतीय शादियों में, खासकर पंजाब की शादियों में लोगों की काफी भीड़ इकठ्ठा होती है जिसे संभालना काफी मुश्किल होता है। दूर-दूर से शादियों में रिश्तेदार आते हैं और समारोह कई दिनों तक चलता है। नवविवाहित जोड़े अपने वैवाहिक परिधान में थे और रॉयल एनफील्ड की बाइक पर मंदिर से लौट रहे थे। पुलिस द्वारा पूछे गए सभी सवालों का जवाब देने के बाद उन्हें वहां से जाने दिया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »