20 Apr 2024, 18:39:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आसाराम बापू के आश्रम में एक बार फिर हुई महिला से छेड़छाड़, पूरा मामला कर देगा हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2020 10:30AM | Updated Date: May 1 2020 10:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आसाराम बापू के आश्रम में दवा लेने गई एक महिला से वहां के कर्मचारी ने छेड़छाड़ की। महिला के विरोध करने पर आरोपी व उसके साथी कर्मचारी उस पर समझौते का दबाव बनाने लगे। इसकी सूचना पर महिला के परिजन गांव वालों के साथ आश्रम पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

इंस्पेक्टर प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सरोजनीनगर के बदालीखेड़ा में आसाराम बापू का आश्रम है। इस आश्रम में दूध, दवा और अन्य सामान बिकता है। शनिवार शाम करीब 4 बजे गांव की रहने वाली एक महिला आश्रम में दवा लेने के लिए गयी थी। महिला के मुताबिक आश्रम में मौजूद अमित नाम के एक कर्मचारी ने उसे बहाने से रसोई घर में बुलाया। उसके मंसूबे से अनजान महिला रसोई में पहुंची तो अमित ने उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा।

इस पर पीड़िता ने अमित को धक्का देकर पीछे धकेला और मदद के लिए शोर मचा दिया। शोर मचते ही अमित रसोई घर से भागा और सीधे आश्रम के दफ्तर में घुस गया। इस बीच कुछ अन्य लोग जमा हो गये। मामले को तूल पकड़ता देख आरोपी अमित महिला से माफी मांगने लगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »