19 Apr 2024, 20:27:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लॉकडाउन में बच्चों के हाथ लगा कुबेर का खजाना, जमीन से निकल आए चांदी के सिक्के

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2020 10:25AM | Updated Date: May 1 2020 10:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आजकल एकतरफ जहा लोग घरो में कैद होकर रह गए है और खर्चे के लिए परेशान हो रहे है वही दूसरी तरफ  बच्चो ने खेल ही खेल में कुबेर का खजाना ढूंढ लिया है। जी हां उत्तर प्रदेश में औरेया जिले के साजनपुर गांव में छोटे-छोटे बच्चे शाम में बंजर जमीन पर क्रिकेट खेल रहे थे। खेल-खेल में ही बच्चों ने वहां की जमीन खोदना शुरू कर दिया। औरेया जिले के तुरुकपुर गांव और साजनपुर गांव के बीच खाली पड़े बंजर जमीन पर क्रिकेट खेल रहे थे। उसी मैदान में अन्य बच्चे मिट्टी खोदकर खेल रहे थे, जिसे देखकर इन बच्चों ने भी जमीन खोदना शुरू कर दिया। 

जमीन खोदने के दौरान बच्चों को एक घड़ा मिला, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। इसकी जानकारी बच्चों ने गांव वालों को दी। बच्चों को जमीन खोदते समय एक छोटा सा घड़ा मिला, जिसमें चांदी के सिक्के थे। इस घटना की जानकारी गांव के लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचकर सिक्के को कब्जे में ले लिया। पुलिस को घड़े में कुल 30 चांदी के सिक्के मिले, जिसमें से 27 सिक्के 1840 सिक्के विक्टोरिया वर्ष के और 3 सिक्के 1835 किंग विलियम्स वर्ष के हैं।इसके बाद अधिकारियों ने सिक्के मिलने वाले जगह के आसपास मुआयना भी किया। उस स्थान के आसपास कुछ जगहों पर खुदाई भी की गई लेकिन कुछ नहीं मिला।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »