29 Mar 2024, 05:52:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दुल्हन के आधार कार्ड में दिखा ऐसा नाम कि मंडप से हुआ फरार हुआ दूल्हा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2020 11:00AM | Updated Date: Apr 30 2020 11:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शादी के रिश्ते के बारे खासकर लड़कियों की बात करें तो वो अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहती हैं और इस दौरान वह यही सोचती है आने वाली शादीशुदा जिंदगी में उसका पति कैसा होगा। किस तरह का व्यवहार करेगा। क्योंकि लड़कियों को पता होता है कि जिसके साथ भी उनकी शादी होगी उसके साथ उन्हें अपना पूरा जीवन बिताना होगा इसीलिए वे शादी के इस निर्णय को लेने में काफी समझदारी दिखाती है शादी दो दिलो का प्रेम बंधन होता है। 

आज हम आपको शादी से जुड़ा मामला बताने वाले है जिसे सुन कर आप हैरान रह जायेंगे। ये मामला आध्रप्रदेश के गुंटूर जिले के क्रोसुरु मंडल के गडेवरिपलेम गांव से सामने आया है। हैरान कर देने वाली बात है कि यहां पर शादी की रस्मों के बीच ही दूल्हे ने अचानक शादी करने से इंकार कर दिया। क्योंकि दुल्हन पक्ष ने अपनी जाति छिपाई थी। जब उन्होंने आधार कार्ड देखा तो मिसमैच होने की वजह रिश्ता टूट गया। 

घटना के बाद दुल्हन काफी रोने लगी और पुलिस स्टेशन जाकर मदद की गुहार लगाई। पुलिस के मुताबिक बताया जा रहा है कि  यहां पेशे से किसान मुन्नंगी वेंकट रेड्डी की गांव में ही निवास करने वाली लड़की से शादी तय हुई थी। जब शादी के दौरान  पंड़ित ने प्रमाण पत्र जारी करने के लिए दोनों के आधार कार्ड मांगे तो दुल्हन के पिता का सरनेम आधार में अन्य प्रमाणपत्रों से अलग था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया और रस्मों के बीच मंडप छोड़कर परिवार के साथ चला गया। दुल्हन पुलिस स्टेशन में जाकर न्याय मांगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »