19 Mar 2024, 10:38:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मास्क की कमी को देखते हुए विधायक ने खोला कारखाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 11:53AM | Updated Date: Mar 31 2020 11:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा में कोरोना के चलते गरीब लोगों को फ्री में मास्क उपलब्ध नहीं हो पाने के मद्देनजर एक विधायक ने बड़े पैमाने पर मास्क बनाने की एक फैक्ट्री ही खोल दी। इस कारखाने में एक दर्जन कारीगर दिन-रात मास्क बनाने के काम मे जुट गए और एक लाख मास्क बनकर तैयार हो चुके है। इस फैक्ट्री में फिलहाल पांच लाख मास्क बनाये जाने का लक्ष्य रखा है। 

भारतीय जनता पार्टी के मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी ने गरीब लोगों को मास्क न मिल पाने के कारण उन्होंने मास्क बनाने की पूरी फैक्ट्री ही खोल दी और अब तक एक लाख मास्क बनकर तैयार भी हो गए हैं। बाजार  में मास्क की अनुपलब्धता की वजह से गरीबों को फ्री में मास्क पहुंचाने की  इस पहल को विधायक खुद ही मॉनिटर कर रहे है और शीघ्र मास्क बनवाने  में जुटे हुए है। 

उन्होंने मास्क बनाने के लिए कोरोना महामारी के दौर में बंद हुई एक रेडीमेड गारमेंट्स की फैक्ट्री का सहारा लिया जिसमे लगभग दर्जन भर कारीगर सोशल डिस्टेसिंग का पूरा ख्याल रखते हुए दिन रात मास्क बनाने का काम कर रहे हैं। लोधी ने बताया कि बाजार में मास्क की समस्या के चलते गरीब लोगों को मास्क नहीं मिल पा रहे थे। इसलिए समाज के गरीब लोगों को फ्री में मास्क उपलब्ध कराने के लिए यह कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि इस कारखाने में पांच लाख मास्क बनाये का लक्ष्य रखा गया है जिसमे से एक लाख मास्क बनकर तैयार हो चुके है जिनका वितरण भी शुरू कराया जा रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »