19 Mar 2024, 09:10:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

OMG : भारत के इस गांव में आज भी होती है, चमगादड़ों की पूजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2020 1:29PM | Updated Date: Mar 30 2020 1:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज पूरी दुनिया कोरोना वायरस नामक महामारी के खौफ से दहली हुई है। इस बीमारी से पूरी दुनिया में अब तक 24 हजार से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है जबकि संक्रमितों की संख्या पांच लाख से भी अधिक हो गई है। इस बीमारी के फैलने की असली वजह चमगादड़ों को मान रहे हैं, आपको ये जानकर हैरानी होगी कि बिहार में एक ऐसा गांव है, जहां लोग चमगादड़ों की पूजा करते हैं।

होती है चमगादड़ों की पूजा : इस गांव का नाम सरसई है, जो वैशाली जिले के राजापाकड़ प्रखंड में पड़ता है। यहां के लोग चमगादड़ों को ‘ग्राम देवता’ के रूप में मानते हैं और उनकी पूजा करते हैं। वह इन्हें संपन्नता का प्रतीक मानते हैं। उनका मानना है कि जिस इलाके में चमगादड़ निवास करते हैं, वहां धन की कोई कमी नहीं होती है।

क्या है इनकी मान्यता :  सरसई गांव के लोगों का यह भी मानना है कि यहां निवास करने वाले चमगादड़ उनके पूरे गांव की रक्षा करते हैं और साथ ही उनके ऊपर किसी तरह की विपत्ति नहीं आने देते हैं। यहां तक कि उन्हें किसी भी तरह की महामारी से भी बचाते हैं। गांव में कोई भी शुभ कार्य करने से पहले लोग चमगादड़ों की पूजा करते हैं, ताकि सब सही-सही से हो सके।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »