25 Apr 2024, 12:34:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दूल्हे के इस अंग पर नजर पड़ते दुल्हन की निकल पड़ी चीख, शादी से कर दिया मना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2020 9:38AM | Updated Date: Mar 28 2020 9:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्नौज जिले में जहां दुल्हन को दूल्हे के बारे में कुछ बाते पता चलने के बाद उसने शादी से इनकार कर दिया। जिले के चपुन्ना क्षेत्र के इंदिरानगर गांव निवासी रामपाल की पुत्री रीना की शादी फिरोजाबाद जनपद के दयापुर गांव निवासी रामेश्वरदयाल के पुत्र हरवीर के साथ तय हुई थी। शादी के दिन दूल्हा अपनी दुल्हन को ले जाने के लिये बड़े धूम धाम व बैंडबाजे के साथ बरात ले कर गांव पहुंचे। लेकिन तभी दूल्हे के बारे लोगों के ऐसी बात पता चली की लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। चारों तरफ इसकी चर्चा शुरु हो गई। धीरे धीरे ये बात दुल्हन के पास भी पहुंच। बात सुनकर दुल्हन के भी होश उड़ गये।

चपुन्ना क्षेत्र के इंदिरानगर गांव में बुधवार को बैंडबाजे के साथ बारात पहुंची। बारात पहुंचने के बाद जयमाल हुआ। उसके बाद खाना-पीना चला। देर रात भांवरों की रस्म शुरू होनी थी। इससे पहले कि फेरे हों, किसी ने लड़की को किसी ने दूल्हे के बारे में एक ऐसी बात बताई जिससे उसके होश उड़ गए। गांव के ही कुछ लोगों ने दूल्हे के पैर देखे। लोगों ने देखा कि लड़के के पैर में सरिया पड़ी है। जब यह सच दुल्हन को पता चली तो उसने शादी से मना कर दिया। सूचना पर चौकी इंचार्ज ओमबाबू तिवारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। करीब आठ घंटे तक दोनों पक्षों के बीच समझौता वार्ता चली। इसका कोई नतीजा नहीं निकला। बाद में लड़की के पिता रामपाल ने समझौते के तौर पर एक अंगूठी, एक जोड़ी पायल, मोबाइल और 17 हजार रुपये वर पक्ष को दिए। इसके बाद दोनों पक्षों ने समझौता लिखकर दे दिया। बरात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »