24 Apr 2024, 16:04:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मास्क लगाकर चार बरातियों के साथ दुल्हन लेने पहुंचे दूल्हे राजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2020 9:35AM | Updated Date: Mar 27 2020 9:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोरोना से बचाव को लेकर क्षेत्र में जागरूकता बढ़ रही है। मंगलवार को सिंगाही से आई बरात में दूल्हे सहित चार बराती मास्क लगाकर कन्या पक्ष के यहां पहुंचे। द्वारचार पर दूल्हे के हाथ सैनिटाइज कराए गए तो बाद में पंडित जी ने मास्क लगाकर शादी की रस्में पूरी करवाईं। बुधवार को वर-वधू की विदा कर दिया गया। कस्बा निवासी बालकराम की पुत्री रूबी का विवाह सिंगाही के संदीप के साथ तय हुआ था। 24 मार्च को शादी की तिथि निर्धारित की गई। 

मंगलवार शाम को मास्क लगाकर दूल्हा और चार परिजन कन्यापक्ष के यहां पहुंचे, जहां द्वाराचार के दौरान कन्या पक्ष ने दूल्हे और साथ आए बरातियों के हाथ सैनिटाइज कराने के बाद ही घर में प्रवेश कराया। निर्धारित मुहूर्त पर मंडप के नीचे वर-वधू के अलावा पंडित जी और घर के लोग मास्क लगाकर बैठे। फेरों के बाद जब कलेवा का समय आया तो मोबाइल से सूचना देकर दूल्हे के छोटे भाई को सिंगाही से बुला लिया गया। 

सहबाला भी मास्क लगाकर आया। बुधवार का बरात को सादगी से विदा किया गया। शादी में दूल्हा और दुल्हन को छोड़ मात्र चार बराती शामिल हुए। तीन बाइकों पर दूल्हा जब चार बरातियों के साथ दुल्हन समेत शहर की गलियों से गुजरा तो लोगों ने अपने घरों से बरात का स्वागत किया। लॉकडाउन के चलते दूल्हे ने सीमित बरात के साथ दुल्हन लाकर लोगों को कोरोना वायरस जैसे संक्र्रमण से बचाव का संदेश भी दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »