29 Mar 2024, 13:41:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोना के डर से पाक में मस्जिद की छत पर छिपकर चल रही थी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2020 12:32AM | Updated Date: Mar 25 2020 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सियालकोट। पाकिस्तान में कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के उल्लंघन की अलग ही तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। पंजाब प्रांत के सियालकोट में एक ऐसी ही घटना में पुलिस ने एक विवाह समारोह पर छापा मारकर दूल्हे और कई अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए हर तरह के सार्वजनिक आयोजनों पर पंजाब सरकार ने रोक लगाई हुई है। 
 
लोगों को एक साथ एक जगह इकट्ठा होने से रोकने के लिए बनाए गए इस नियम की काट अजीम नवाज नाम के एक व्यक्ति ने मस्जिद की छत पर छिपकर अपने वलीमे (विवाह में वर पक्ष की तरफ से दिया जाने वाला भोज) के आयोजन के साथ करनी चाही। लेकिन, छत इतनी ऊंचाई पर नहीं थी कि वहां बड़ी संख्या में मौजूद लोग अन्य लोगों की नजरों से बच सकें।
 
किसी ने इसकी सूचना असिस्टेंट कमिश्नर जावेरिया मकबूल को दी जो फौरन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गईं और अजीम नवाज और पार्टी में आए कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सियालकोट कैंट की पुलिस ने नवाज, उसके परिजनों, कुछ मेहमानों और मस्जिद प्रबंधकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »