20 Apr 2024, 01:18:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

NASA ने अंतरिक्ष में खोजा लोहे का भंडार, बेचने पर हर व्‍यक्ति को मिलेगे इतने करोड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2020 1:56AM | Updated Date: Mar 7 2020 1:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने  ऐसा एस्टेरॉयड (छोटा तारा) खोजा है, जो  पूरा लोहे का बना है। इसमें इतना लोहा है कि अगर इसे पृथ्वी पर लाकर लोहे को बेच दिया जाए तो  हर आदमी को करीब 1 बिलियन पाउंड यानी 9621 करोड़ रुपए मिलेंगे। नासा ने इसका नाम 16 साइकी रखा है।

इस पूरे एस्टेरॉयड पर मौजूद लोहे की कुल कीमत करीब 8000 क्वॉड्रिलियन पाउंड है, यानी 8000 के पीछे 15 जीरो।  ब्रिटिश मैग्जीन द टाइम्स के अनुसार 8000 क्वॉड्रिलियन पाउंड (8,000,000,000,000,000,000 पाउंड) यानी धरती पर मौजूद हर आदमी को 1 बिलियन पाउंड यानी 9621 करोड़ रुपए मिलेंगे। 

 एस्टेरॉयड का व्यास 226 किलोमीटर है। यह हमारे सूरज के चारों तरफ एक चक्कर पांच साल में लगाता है। इसका एक दिन 4.196 घंटे का होता है। इसका वजन चंद्रमा के वजन का करीब 1 फीसदी ही है, लेकिन यह पूरा एस्टेरॉयड लोहे का है। यह मंगल और बृहस्पति ग्रह के बीच में मौजूद है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »