28 Mar 2024, 17:14:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इस ड्रायवर पर लगा सबसे बड़ा जुर्माना, जुर्माने देख बस मालिक के उड़े होश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2020 12:49AM | Updated Date: Mar 7 2020 12:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुवनेश्वर। ओडिशा में ट्रैफिक पुलिस ने बस चालक पर सबसे बड़ा जुर्माना लगाया है। ट्रैफिक पुलिस ने बस मालिक को संशोधित मोटर वाहन अधिनियम के तहत इतना जुर्माना लगाया है। जुर्माना जान कर आप हैरान रह जाएगे। बताया जा रहा है कि सड़क कर का भुगतान न करने और ट्रैफिक नियमों को तोड़ने के लिए अब तक का ये सबसे बड़ा जुर्माना है। इस जुर्माने के देखकर बस मालिक के होश उड़ गए हैं। जानकारी के मुताबिक बौध से भुवनेश्वर जा रही एक बस में करीब 27 यात्री मौजूद थे।
 
बौध में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बस के दस्तावेजों की जांच के लिए उसे रोका। जांच में ट्रैफिक नियमों के टूटने के प्रमाण मिले। इसके बाद उस पर 6.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। परिवहन अधिकारी के मुताबिक ये बस भुवनेश्वर के परवीन की है जिसके ऊपर 11 मार्च, 2018 से ही कई रोड टैक्स पेंडिग थे जिसकी राशि 6.5 लाख रुपये थी। बस मालिक के पास न तो फिटनेस प्रमाण पत्र था और न ही अन्य दस्तावेज।
 
सामान्य अपराध, परमिट की शर्तों (permit conditions) और बीमा के जुर्माने के साथ, कुल जुर्माना 6.72 लाख रुपये का था। चालान जारी होने के बाद परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बस को जब्त कर लिया। ऐसा ही एक मामला नागालैंड में भी सामने आया था जह ट्रैफिक पुलिस ने नागालैंड ट्रक मालिक पर पुराने मोटर वाहन अधिनियम पर जुर्माना लगाया गया था। ट्रैफिक उल्लंघन के मामले में संबलपुर के पश्चिमी ओडिशा जिले में 6.53 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »