28 Mar 2024, 23:24:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

'गर्लफ्रेंड' की चाह में 2,000 किमी चला बाघ, ट्विटर पर लोगों ने किये कमेंटस्...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2020 12:34AM | Updated Date: Mar 7 2020 12:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप जानते ही होगे कि जानवर और पक्षी को पलायन करते की आदत होती है । और वे नई जगहों की तलाश में पलायन करने निकल जाते है। भारतीय वन अधिकारी (IFS) परवीन कस्वान ने हाल ही में ट्विटर पर एक साथी की तलाश में 2000 किमी तक पैदल चलने वाले बाघ की कहानी साझा की। उन्होंने मैप के साथ बाघ की तस्वीरें साझा कीं। कासवान ने लिखा, "ये बाघ काफी पैदल चलने के बाद ज्ञानगंगा जंगल में बस गया है।
 
उसने नहरों, खेतों, जंगलों, सड़कों से गुजरते हुए 2 हजार किलोमीटर तक का सफर तय किया. वो दिन में आराम करता था और रात को घूमता था। उसकी निरंतर निगरानी की जा रही थी।' प्रवीण ने यह भी लिखा कि उन्होंने बाघ के मूवमेंट को कैसे मैप किया। उनके ट्वीट में लिखा, "मार्च 2019 में बाघ को रेडियो-टैग किया गया था। इसलिए आप समय अवधि की गणना कर सकते हैं। ट्रैकिंग वीएचएफ रेडियो और जीपीएस ट्रैकर्स द्वारा की जाती है।" लोगों ने इस स्टोरी को पढ़ा और अजग-गजब कमेंट्स किए।
 
एक यूजर ने लिखा, वो कितनी खुशकिस्मत बाघिन होगी, जिसको ऐसा बाघ मिलेगा। सोचिए उसके लिए वो 2 हजार किलोमीटर तक पैदल चला। मिलेगा तो कितना प्यार देगा।' एक यूजर ने लिखा, 'हम इंसानों के पास जैसे टिंडर होता है वैसे ही बाघों के पास भी होना चाहिए। फिर उनको इतना नहीं चलना पड़ेगा।' देखें ट्विटर पर कैसे रिएक्शन्स आए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »