19 Apr 2024, 11:48:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पुणे की बुजुर्ग महिला बाइकर्स पर पड़ी भारी, ऐसे सिखया सबक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2020 12:48AM | Updated Date: Mar 6 2020 12:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। 21 फरवरी को पूरे देश में एक वीडियो ने खूब सुर्खियां बटोरीं, जहां पुणे में एक महिला बाइकर्स पर भारी पड़ती हुई दिखीं। ये वो बाइकर है जो ट्रैफिक से निजात पाने के चक्कर में  फुटपाथ पर सवार हुए। जबकि वरिष्ठ लोगों ने ये सुनिश्चित किया कि फुटपाथ से बाइकर्स न गुजरें, साथ ही बताया गया कि ट्रैफिक पुलिस अपना काम कैसे नहीं कर रही है। महिला इससे निपटने के लिए खुद फुटपाथ पर उतर आई। यही नहीं, वह फुटपाथ पर गाड़ी से चलने वालों को सबक सिखाते हुए भी नजर आईं।
 
फुटपाथ को गाड़ी दौड़ाने वालों को 'ज्ञान' देती बुजुर्ग महिला के वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बुजुर्ग महिला फुटपाथ पर खड़ी है और पैदल चलने वालों के लिए बने रास्ते पर आने वाले वाहन को फुटपाथ से उतरने का निर्देश दे रही है। एक चालक को उन्होंने सीख भी दी। इसके बाद कई वाहन सवार उन्हें देखकर खुद-ब-खुद फुटपाथ से उतर गए। इस वीडियो को महिंद्रा एंड महिंद्रा के कार्यकारी अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने ट्टीटर पर शेयर किया. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा , "बस ये देखा और मैं अब सभी 'आंटीज़' का फैन बन गया हूं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »