25 Apr 2024, 09:31:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

6 महीने के बच्चे के पेट से निकला 1.5 किलो का भ्रूण, 2 घंटे के आपरेशन...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2020 2:19PM | Updated Date: Feb 7 2020 2:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। पीएमसीएच में एक अजीबो गरीब सा मामला सामने आया है। एक छह माह के बच्चे के पेट से साढ़े तीन माह का डेढ़ किलो का भ्रूण निकला। पीएमसीएच में शिशु विभाग के एचओडी अमरेंद्र कुमार की 15 डॉक्टरों की टीम ने बक्सर जिले से आए साढ़े छह माह के मासूम इरफान का 2 घंटे में सफल ऑपरेशन कर पेट से शिशु का भ्रूण निकाला है। डॉक्टरों ने बताया कि भ्रूण का पेट, हाथ व सिर विकसित था लेकिन धड़कन नहीं चल रही थी। यदि कुछ दिनों तक और भ्रूण बच्चे के पेट में रहता तो उसकी जान तक जा सकती थी।

शिशु विभाग के एचओडी डॉ. अमरेंद्र कुमार, शिशु रेाग विशेषज्ञ डॉ. निगम प्रकाश नारायण समेत 15 डॉक्टरों की टीम ने बच्चे का ऑपरेशन किया। लगभग दो घंटे तक ऑपरेशन चला। डॉक्टरों ने कहा कि ऐसे मामले लगभग पांच लाख के केस के बाद इस तरह के मामले सामने आते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि कभी-कभी गर्भवती महिला के पेट में जुड़वा गर्भ होने की संभावना होती है। ऐसे में एक शिशु विकसित हो पाता है और दूसरा शिशु पहले शिशु के पेट में कैद हो जाता है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ दिन और भ्रूण पेट में रहता तो बच्चे की जान जा सकती थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »