19 Apr 2024, 22:13:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चूहे ने रोक दी एयर इंडिया के विमान की उड़ान, 24 घंटे तक यात्री रहे बेहाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 2 2020 10:17AM | Updated Date: Feb 2 2020 10:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री हवाईअड्डे पर यहां एयर इंडिया के एक विमान में एक चूहे ने काफी हंगामा खड़ा कर दिया। उड़ान के लिए तैयार विमान पर कुछ यात्रियों ने अंदर एक चूहे को देखा, जिसके बाद विमान को वापस लाया गया।

सभी यात्रियों को उतारा गया और चूहे की तलाश शुरू हुई। चूहा नहीं मिला और उड़ान रद्द कर दी गई, जिसके बाद यात्रियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। वाराणसी से देहरादून जाने वाली उड़ान संख्या एआई 691 की पुन: तलाशी ली गई, लेकिन चूहे का कुछ पता नहीं चला।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »