24 Apr 2024, 18:14:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इस शहर में मौत के बाद घरवालों को देने पड़ते है 1.5 करोड़ रुपए, क्‍यों की...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 1 2020 11:02AM | Updated Date: Feb 1 2020 11:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आज हम आपको एक ऐसे शहर के बारे में बताएंगे जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, हम जिस शहर की बात कर रहे है वो हांगकांग है जो विश्व का सबसे जनसंख्या घनत्व वाला शहर है। यहां इंसानों के रहने हेतु जगह ही नहीं बची है। यही नहीं, मृत शरीरों को दफनाने हेतु भी जगह नहीं मिल रही है। इसी के चलते यहां लाशों को दफन करने हेतु करोड़ों रुपए व्यय करने पड़ते हैं।
 
क्योंकि यहां कब्रिस्तान में लाश दफन करने हेतु लोगों को पहले जमीन खरीदनी पड़ती है, तत्पश्चात ही कोई लाश दफन कर सकता है। हांगकांग में शवों को दफनाने हेतु जमीन के एक छोटे से टुकड़े के 1 लाख 80 हजार पाउंड मतलब लगभग 1 करोड़ 62 लाख चुकाने पड़ते हैं। इसी दिक्कत से बचने हेतु लोगों ने अब शवों का अंतिम संस्कार करना प्रारंभ कर दिया।
 
किन्तु समस्या यहीं समाप्त नहीं हुई। क्योंकि लोग अंतिम संस्कार के पश्चात अस्थियों को भी दफन करना चाहते हैं। किन्तु जमीन के बढ़ते दामों के कारण अस्थियों को सरकारी लॉकर में रखना प्रारंभ कर दिया है। सरकारी लॉकर में अस्थियां रखने हेतु भी लोगों को फीस चुकानी पड़ती है। जो एक वर्ष पूर्व 22 हजार होती है। यही नहीं, अब सरकारी लॉकरों में भी जगह नहीं बची है। इसलिए लोग निजी लॉकर में अस्थियां रखने को मजबूर हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »