19 Apr 2024, 15:28:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दुल्‍हान के पास पहुचने के लिए दुल्‍हे से किया ये काम....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 31 2020 1:36AM | Updated Date: Jan 31 2020 1:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप जानते ही होगे इस माह मे कई लोग ठंड से परेशान है और जनवरी का माह खत्‍म होने वाला है, फिर भी उत्तर भारत में ठंड खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बर्फबारी जारी है। बर्फबारी से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लेकिन बर्फबारी और उससे होने वाली असुविधा एक दूल्हे और उसकी बारात के हौसले को डिगा नहीं पाए। रास्ते में बर्फ जम जाने से बारात के लिए अपनी मंजिल तक पहुंचना आसान नहीं था। उत्तराखंड के चमोली जिले के बिजरा गांव का एक दूल्हा बारात समेत 4 किलोमीटर बर्फ में चलकर दुल्हन के दरवाजे तक पहुंचा. बर्फबारी में चलकर बारात लुंतारा गांव पहुंची जहां विवाह संपन्न हुआ।
 
बर्फ से खुद को बचाने के लिए दूल्हे ने हाथ में छतरी थामी हुई थी और उसके पीछे-पीछे बारात चल रही थी। बता दें कि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से शादी ब्याह के सीजन पर भी असर पड़ा है। पिछले हफ्ते कश्मीर में भारी बर्फबारी से एक जवान अपनी शादी में ही पहुंच नहीं पाया था। हिमाचल प्रदेश के मंडी के रहने वाले एक जवान की शादी थी। बारात सुनील का इंतजार कर रही थी। सुनील समय से अपनी बारात के लिए नहीं पहुंच सके थे। इसके बाद शादी की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »