20 Apr 2024, 08:41:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

'संबंध बनाने के बाद लाइट जलाई तो पता चला कि वो मेरा ब्वॉयफ्रेंड नहीं था

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2020 11:55AM | Updated Date: Jan 8 2020 12:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कंप्यूटर साइंस की छात्रा एबीगैल फिनी उस दर्दनाक वाकये को भुलाकर अब एक नॉर्मल कॉलेज स्टूडेंट की तरह जीने की कोशिश कर रही हैं। वो दर्दनाक वाकया, जिसे फिनी अपने साथ हुआ बलात्कार मानती हैं, लेकिन कानून की नजरों ने उसे रेप नहीं माना। पर्ड्यू यूनिवर्सिटी की छात्रा फिनी ने हाल ही में अपने साथ घटी दो साल पहले की उस घटना के बारे में बताया, जिसे बहुत से लोग धोखे से किया गया बलात्कार भी मानते हैं।
 
फिनी ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि कोर्ट से उन्हें न्याय जरूर मिलेगा और इसीलिए वो इस मामले को लेकर कोर्ट में गईं। वो न्याय के लिए लड़ीं, लेकिन उनके साथ इंसाफ नहीं हुआ। क्या हुआ था उस रात फिनी ने उस रात की घटना को याद करते हुए बताया, 'हर रात की तरह वो एक सामान्य रात थी। हॉस्टल में मेरे ब्वॉयफ्रेंड के रूम पर हम लोगों ने एक पार्टी रखी थी। पार्टी में मेरे ब्वॉयफ्रेंड के अलावा उसके कुछ दोस्त शामिल थे। हम लोग ड्रिक्स करते हुए वीडियो गेम्स खेल रहे थे।
 
हम लोगों के बीच मस्ती का माहौल था और इसी बीच मेरे ब्वॉयफ्रेंड के एक दोस्त 'ग्रांट' ने मुझे लेकर बेहद भद्दा कमेंट किया। उसने कहा कि फिनी को अपने ब्वॉयफ्रेंड से 'अच्छा सेक्स' मिलता होगा। मुझे लगा कि वो शराब के नशे में है और बेवकूफ है, इसलिए मैंने उसकी बात को अनसुना कर दिया। हम दोनों एक नए कपल थे तो मेरे ब्वॉयफ्रेंड के दोस्त अक्सर इस तरह की अजीब बातें करते रहे थे।
 
वैसे भी एक लड़की हर बात के लिए लड़ नहीं सकती, कभी-कभी वो हंसकर बातों को टाल भी देती है।' 'मुझे अपने शरीर पर किसी के छूने का एहसास हुआ' फिनी ने आगे बताया, 'रात काफी हो चुकी थी और मेरी आंखों में नींद भरने लगी थी। नींद और थकान से चूर मैं सीधे एक कमरे में गई और लाइट बंद कर बिस्तर पर सो गई। रूम का दरवाजा बंद करना मैं भूल गई थी। अचानक मेरी नींद खुली और मुझे अपने शरीर पर किसी के छूने का एहसास हुआ।
 
जाहिर तौर पर मुझे लगा कि वो मेरा ब्वॉयफ्रेंड है क्योंकि वो अक्सर मेरे बिस्तर पर इसी तरह आ जाता था और हम दोनों पहले भी एक साथ सो चुके हैं। उसके हाथों की हरकत बढ़ने लगी और नींद में ही धीरे-धीरे मैं भी उसका साथ देने लगी। हम दोनों ने संबंध बनाए और जब हम अलग हुए तो मैं टॉयलेट जाने के लिए खड़ी हुई। वापस आकर जब मैंने कमरे की लाइट जलाई तो मेरे होश उड़ गए। जिस शख्स को अपना ब्वॉयफ्रेंड समझकर कुछ देर पहले ही मैंने संबंध बनाए थे, वो मेरा ब्वॉयफ्रेंड नहीं था, बल्कि उसका दोस्त ग्रांट था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »