लंदन। साउथ अमेरिकी देश बोलविया से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक वहशी पिता ने अपनी बेटी के 13वें जन्मदिन पर उसका रेप कर दिया। यहीं नहीं इस दरिंदे पिता ने इस घटना को अंजाम देने के बाद एक अजीब कहानी सुनाई जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। पुलिस के अनुसार, पिता ने ये रेप इसलिए किया, क्योंकि वह बेटी के लिए गिफ्ट नहीं ला पाया था। बता दें कि इस व्यक्ति ने न सिर्फ बेटी का बलात्कार किया बल्कि पत्नी ने जब उसे रंगे हाथों पकड़ लिया तो उसने उसे भी जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस के अनुसार, ये घटना 4 अक्टूबर की है। 32 साल के इस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन लड़की की पहचान को छिपाने के लिए उसका भी नाम जाहिर नहीं किया गया है। पुलिस के अनुसार, बलात्कार से पहले उसने अपनी पत्नी के बाहर जाने का इंतजार किया। उसने अपनी पत्नी से कहा कि वह जन्मदिन के मौके पर अपनी बेटी के साथ कुछ समय अकेले बिताना चाहता है।
जब उसे बेटी के साथ रेप करते हुए पकड़ लिया गया तब उसने अपनी पत्नी को ही धमकी दी। लेकिन उसकी पत्नी ने पुलिस को बुला लिया। इसके बाद बोलिविया में चिपाया से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पास बेटी को गिफ्ट देने के लिए पैसे नहीं थे। इसके बाद उसने इस घिनौने तरीके से गिफ्ट देने की सोची। आरोपी को अभी पुलिस हिरासत में रखा गया है। वहीं लड़की को भावनात्मक रूप से सहारा देने के लिए एक अलग सेंटर में रखा गया है।