20 Apr 2024, 01:09:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस में कोरोना के 21,073 नए मामले, 926 और मरीजों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2021 6:24PM | Updated Date: Dec 30 2021 6:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 21,073 मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,479,344 हो गयी है।
फेडरल रिस्पांस सेंटर की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक रूस के 85 क्षेत्रों में 21,073 नए मामलों में से 1,718 मामलों में कोई लक्षण नहीं पाया गया। यहां संक्रमितों की दर 0.2 प्रतिशत है। मॉस्को में कोविड-19 के 2,661 नए मामलों के आने की पुष्टि हुई और सेंट पीटर्सबर्ग में 1,532 मामले जबकि मॉस्को क्षेत्र में 977 नए मामले प्राप्त हुए। आंकड़ों के मुताबिक देश में इस बीमारी से 926 और मरीजों की मृत्यु हुई है जिनकी अब संख्या बढ़कर 30,7,948 तक पहुंच गई है । वहीं 43.004 लोगों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 94,23,227 हो गयी है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »