29 Mar 2024, 03:19:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की में नाव डूबने से दो की मौत, 24 लोगों को बचाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2021 4:19PM | Updated Date: Dec 29 2021 4:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंकारा। तुर्की में इजमिर के उरला जिले में अवैध प्रवासियों को ले जा रही एक नाव के डूब जाने से दो यात्रियों की मौत हो गयी, जबकि 24 को बचा लिया गया। मीडिया रिपोर्ट ने बुधवार को यह जानकारी दी। तुर्की के समाचार पत्र हुर्रियत के मुताबिक, तटीय सुरक्षा बलों ने जांच और बचाव अभियान चलाया जिसमें दो यात्रियों के शव मिले है और 24 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला लिया गया है। कुछ अन्य लोग बचाव दल की सहायता के बिना ही तैरकर तट पर पहुंच गये थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »