25 Apr 2024, 05:16:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दक्षिण कोरियाई पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्यून हे को मिलेगी माफी सोल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 24 2021 2:22PM | Updated Date: Dec 24 2021 2:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भ्रष्टाचार !और सत्ता का दुरूपयोग करने के आरोप में 22 साल की जेल की सजा काट रहीं दक्षिण कोरिया की पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्यून हे को अब विशेष माफी दे दी जाएगी। 

न्याय मंत्रालय ने कहा है कि पार्क ग्यून हे को शुक्रवार उन लोगों की सूची में शामिल किया गया, जिन्हें नए साल में क्षमादान के रूप में माफी दी जाएगी।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘सरकार ने 24 दिसंबर को कहा कि साल 2022 की पूर्व संध्या में 3094 लोगों को माफी दी जाएगी, जिनमें पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्यून हे भी शामिल हैं।’’ समाचार एजेंसी योनहाप के अनुसार, 2021 में कंधे और कमर में दर्द होने की वजह से सुश्री पार्क को तीन बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है और उन्हें क्षमाप्रार्थियों की सूची में शामिल किए जाने की वजह उनकी खराब सेहत के तौर पर देखा जा रहा है।
सुश्री पार्क को साल 2017 में सत्ता से हाथ धोना पड़ा था। उन पर राजनीतिक घोटाले का आरोप लगा था। मामले में उनकी दोस्त चोई सून-सिल भी शामिल रही, जिस पर पूर्व राष्ट्रपति के फैसलों को प्रभावित करके दक्षिण कोरियाई राजनीति में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया गया था। इतना ही नहीं, सुश्री पार्क पर 2013-2016 तक राष्ट्रीय खुफिया सेवा के तीन पूर्व प्रमुखों से रिश्वत के रूप में 350 करोड़ वॉन स्वीकार करने का भी आरोप लगा था। उन्हें 2018 में 22 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »