28 Mar 2024, 15:46:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान गरीब देशों को 10 मिलियन कोविड टीके देगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2021 5:04PM | Updated Date: Oct 15 2021 5:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान के विदेश मंत्री तोशीमित्सु मोतेगी ने शुक्रवार को कहा कि जापान 10 मिलियन अतिरिक्त कोविड-19 टीके दक्षिण एशिया, अफ्रीका, मध्य अमेरिकी और दक्षिण अमेरिकी देशों को देगा। जापान इन गरीब देशों को पहले ही 25 मिलियन टीके दे चुका है।
 
उन्होंने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा,‘‘ हमने अतिरिक्त टीके के लिये पूछा था। हमने निर्णय किया कि इंडोनेशिया और फिलीपींस प्रत्येक को दो मिलियन, थाईलैंड को चार लाख और वियतनाम को पांच लाख टीके देंगे। हम ताईवान भी टीके भेजने की कोशिश कर रहे हैं।’’ संयुक्त राष्ट्र द्वारा समर्थित कोवैक्स अभियान के तहत पांच मिलियन टीके की खुराक एशिया, अफ्रीका, अमेरिका और प्रशांत द्वीप राष्ट्र के गरीब देशों में पहुंचायी जायेगी।
 
मोतेगी ने कहा कि यूनिसेफ के अनुसार जापान विश्व का तीसरा सबसे बड़ा टीका बांटने वाला देश बन गया है। अब तक जापान 25 मिलियन कोविड 19 के टीके विभिन्न देशों को दे चुका है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »