28 Mar 2024, 18:20:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत UNHRC में तीन साल के लिए बहुमत के साथ फिर से निर्वाचित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2021 11:27AM | Updated Date: Oct 15 2021 11:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। भारत बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में 2022-24 के लिए पुन:निर्वाचित हुआ और इसने ‘सम्मान, संवाद और सहयोग’ के जरिये मानवाधिकारों के संवर्धन और संरक्षण के लिए काम करना जारी रखने का संकल्प लिया। संयुक्त राष्ट्र की 76वीं महासभा ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 18 नए सदस्यों के लिए चुनाव किया, जिनका कार्यकाल जनवरी 2022 से शुरू होकर तीन साल की अवधि के लिए रहेगा. भारत को 193 सदस्यीय सभा में 183 मत प्राप्त हुए।
 
 
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘भारत छठी बार भारी बहुमत से यूएनएचआरसी के लिए पुन:निर्वाचित हुआ। भारत में अपना विश्वास व्यक्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों का हार्दिक आभार।’
 
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, हम सम्मान, संवाद, सहयोग के माध्यम से मानवाधिकारों के संवर्धन और संरक्षण के लिए काम करना जारी रखेंगे।
 
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अर्जेंटीना, बेनिन, कैमरून, इरिट्रिया, फिनलैंड, जाम्बिया, होंडुरास, भारत, कजाकिस्तान, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, मलयेशिया, मोंटेनेग्रो, पराग्वे, कतर, सोमालिया, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका का चयन गुप्त मतदान के जरिये किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »