18 Apr 2024, 23:13:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हुए सड़क हादसे में सात की मौत, 28 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2021 2:52PM | Updated Date: Oct 4 2021 3:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पूर्वी पंजाब प्रांत के खानेवाल जिले में एक यात्री बस के फ्लाईओवर से नीचे गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई है और 28 अन्य घायल हो गए हैं।
पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा यह हादसा रविवार देर रात उस समय हुआ जब बस का टायर फटने से ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया था।
पुलिस ने कहा कि इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि आज सुबह दो और लोगों ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया है।
उन्होंने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बस पूर्वी चकवाल जिले से कराची की ओर जा रही थी। बाकी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि कुछ की हालत अभी काफी गंभीर बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि वाहनों की खराब हालत और बेतरतीब चलाने की वजह से अक्सर इस क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »